February 7, 2026

विधानसभा में SISF विधेयक पास,बनेगी नई फोर्स

n656926203174257232849519ca741813314838cb638f508e6f4fef59a2cb19e15d5a9a8f66774c6c35d8a4.jpg
Share

छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई बटालियन

सामना – छत्तीसगढ़ विधानसभा में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (SISF) विधेयक 2025 को पारित कर दिया गया है।

यह बल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की तर्ज पर गठित किया जाएगा और राज्य के महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए तैनात रहेगा।

छत्तीसगढ़ में SISF के गठन के बाद यह बल पूरी तरह से राज्य सरकार के अधीन अर्धसैनिक बल के रूप में कार्य करेगा।

इस विशेष सुरक्षा बल की एक 500 जवानों की बटालियन बनाई जाएगी, जिसमें पुलिस विभाग से प्रतिनियुक्ति पर जवानों को SISF में भेजा जाएगा। इस बल की तैनाती एनटीपीसी, एनएमडीसी और सीसीएल जैसे संवेदनशील संस्थानों में की जाएगी, ताकि वहां की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके।