May 14, 2026

जवानों के लिए लगाए IED की चपेट में आई महिला,गंभीर रूप से घायल

n658055346174324304877286a62cff50d357e645cdebb3164d7bbe0bb739023b900e78c9888c1c60edac32.jpg
Share

सामना – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के ग्राम बोड़गा में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेशर आईईडी लगाया था। इसकी चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला बोड़गा गांव की रहने वाली है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को महिला इन्द्रावती नदी के ताड़ोपोट घाट पर बर्तन धोकर वापस घर जा रही थी। इस दौरान वह आईईडी की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़ में भर्ती किया गया है, बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रिफर किया गया है।

Letest Posts