June 18, 2025

Raigarh प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ व पेंशनरों ने सौंपा ज्ञापन,रखी 14सूत्रीय मांगें

IMG-20250618-WA0832.jpg
Share

सामना -रायगढ़ -छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालय तहसील मुख्यालय विकासखंड मुख्यालय में ज्ञापन सौंप कर शासन का ध्यान आकर्षण कराया।जिला मुख्यालय रायगढ़ में तहसील मुख्यालय में घरघोड़ा ,खरसिया ,धर्मजयगढ़ तमनार ,लेलूंगा ,पुसौर सभी जगहों पर ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मांगों के समर्थन में नारे लगाए।जिला शाखा अध्यक्ष एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष पांडे ने बताया की प्रमुख मांगों में..


1 केंद्र एवं मध्य प्रदेश के कर्मचारियों तथा पेंशनरों को वर्तमान में 55% महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है जबकि हमारे राज्य में 53% प्राप्त हो रहा है, इस केंद्र के समान महंगाई भत्ता प्रदान किया जाए।
2 शिक्षकों के विसंगति पूर्ण युक्तियुक्तकरण पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
3 केंद्रीय कर्मचारी एवं मध्य प्रदेश की भांति 240 दिन के स्थान पर 300 दिन का अवकाश नगरीकरण आदेश जारी किया जाए।
4 शिक्षक, लिपिक सहित विभिन्न संवर्गों के वेतन विसंगति दूर करने हेतु गठित समिति का प्रतिवेदन सार्वजनिक किया जाए।
5 प्रदेश के सभी संवर्गों के अधिकारी कर्मचारियों को सेवा काल में चार स्तरीय वेतनमान का आदेश जारी किया जाए।
6 उत्तर प्रदेश के भांति अधिकारी कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था दी जाए।
7 सभी विभागों में लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण की जाए।
8 संविदा ,दैनिक, अनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित किया जावे।
9 अनुकंपा नियुक्ति से आए लिपिक को पूर्व की भांति कार्यालय प्रमुख/वविभागाध्यक्ष एवं अन्य तकनीकी संस्थाओं को कौशल परीक्षा हेतु अधिकृत किया जावे।
10 शासन द्वारा सम्मान निधि का भुगतान आदेश पुनश्च सभी विभागों को प्रदान करने हेतु निर्देशित करें ।
11 स्वास्थ्य विभाग में आधार उपस्थित प्रणाली में उप स्वास्थ्य केंद्र में मैदानी कर्मचारियों को पृथक रखा जाए।
12 शासकीय सेवा में नियुक्त होने वाले अधिकारी कर्मचारियों की नियुक्ति दिनांक से 1 वर्ष के भीतर मृत्यु होने पर अनुग्रह अनुदान राशि के भुगतान के आदेश जारी किए जाएं
13 संघों को मध्य प्रदेश के भांति मान्यता प्रदान किया जावे ।
14 आकस्मिक निधि से नियमित सेवानिवृत कर्मचारियों को अवकाश नगदी कारण दिए जाने संबंधी सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया जावे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे।


घरघोड़ा में तहसीलदार मनोज गुप्ता ने मुख्य सचिव एवं मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन लिया।इस अवसर पर प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ घरघोड़ा के अध्यक्ष प्रांतीय सचिव जिला शाखा उपाध्यक्ष संभागीय उपाध्यक्ष जिला कोषाध्यक्ष जिला पदाधिकारी ब्लाक पदाधिकारी बड़ी संख्या में कर्मचारी पेंशनर उपस्थित थे।