September 20, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़:–नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा… कहा.. पार्टी की सेवा करना जारी रहेगा…

IMG_20210928_153929.jpg
Share

सामना न्यूज़:–पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस में उठापटक का दौर जारी है।पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था अब नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह पार्टी में बने रहेंगे सिद्धू को हाल ही में पंजाब कांग्रेस का प्रमुख बनाया गया था।नवजोत सिंह सिद्धू ने जुलाई महीने के अंतिम हफ्ते में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद संभाला था
सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा, ‘आदमी के पतन की शुरुआत समझौते से होती है. मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे से कभी समझौता नहीं कर सकता। इसलिए,मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देता हूं। मैं कांग्रेस की सेवा करना जारी रखूंगा।