खबर अपडेट:–सरिया महानदी तट पर मिली अज्ञात महिला के शव का हुआ- मौके पर पोस्टमार्टम…दफनाया गया शव..

सामना न्यूज़:- मंगलवार 28 सितंबर सरिया थाना अंतर्गत स्थित पोरथधाम महानदी के तट पर मिली अज्ञात महिला उम्र लगभग 35 से40 वर्ष की लाश इतनी क्षत विक्षत हालात में थी कि सरिया पुलिस ने मौके पर ही महिला का पोस्टमार्टम करवा कर उसके शव का कफ़न दफन कर दिया है।वहां मौजूद ग्रामीणों में से कोई भी महिला की पहचान नही कर सका और ना ही महिला के मौत के कारणों का पता चल सका है बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात महिला की शिनाख्त में जुटी हुई है।
