February 5, 2026

प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की मौत

n6986789471769578281793736dfee8a0432a3ac08129b518b972973912a07d0f155639ecc6383d62fa4460.jpg
Share

Samna.in महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार की सुबह हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत का निधन हो गया है अजित पवार की बारामती में सभा होनी थी,जहां लैंडिंग के समय खेत में विमान गिरा।

डिप्टी सीएम अजित पवार हादसे के वक्त प्लेन में मौजूद थे। मौके पर पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है। क्रैश होते ही विमान में भीषण आग लग गई।

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के बाद अजित पवार आगे की तैयारी में जुट गए थे। जिला परिषद चुनाव के लिए अजित पवार बारामती रवाना हुए थे। बुधवार को बारामती में अजित पवार की 4 सभाएं होने वाली थीं।

बताया जा रहा है कि विमान में अजित पवार समेत कुल 6 लोग सवार थे। हादसा बुधवार सुबह 9 बजे से 9.15 के बीच हुआ।