May 13, 2026

Raigarh नाबालिग लड़की को छेड़ना पड़ा महंगा,पॉक्सो एक्ट में आरोपी रिमांड पर

IMG-20260129-WA0798.jpg
Share

Samna.in Raigarh  थाना पुसौर पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़खानी के गंभीर मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि राहुल सिंह नामक युवक आए दिन उसके आने-जाने पर अशोभनीय टिप्पणी करता था। 28 जनवरी की सुबह जब उसके माता-पिता बाजार गए हुए थे और वह घर में खाना बना रही थी, तभी आरोपी राहुल सिंह उसके घर का दरवाजा खटखटाकर अंदर घुस आया और अकेला पाकर बेइज्जती करने की नीयत से छेड़खानी शुरू कर दी। बालिका के शोर मचाने पर उसकी दादी मौके पर पहुंची, तब आरोपी घर से फरार हो गया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 24/2026 धारा 74, 75(2), 331(3) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, एएसआई उमाशंकर नायक एवं हमराह स्टाफ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी पुसौर को गिरफ्तार किया गया, जिसे आज माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़  शशि मोहन सिंह ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि बालिकाओं एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे मामलों में आरोपियों पर कठोरतम कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि यदि कहीं भी महिलाओं या नाबालिग बालिकाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या अपराध की जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 में सूचना दें। एसएसपी  सिंह ने कहा कि समाज की सहभागिता से ही ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है और रायगढ़ पुलिस हर पीड़ित के साथ मजबूती से खड़ी है।

रायगढ़ पुलिस द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं से संबंधित अपराधों पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही लगातार जारी है।

Letest Posts