February 4, 2026

Raigarh शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म व इंस्टाग्राम में दोस्ती कर नाबालिग से छेड़छाड़,दोनों आरोपी गिरफ्तार

20260204_182816.jpg
Share

Samna.in Raigarh रायगढ़ पुलिस ने शादी का वादा कर युवती से शारीरिक संबंध बनाने फिर शादी से इंकार कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी और दूसरे मामले में इंस्टग्राम पर नाबालिग लड़की से दोस्ती कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी का झांसा देकर 3 साल तक युवती का शोषण

3 फरवरी को युवती ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बादल सिंह राजपूत निवासी कोतरारोड बैकुंठपुर ने अक्टूबर 2022 से जनवरी 2026 तक अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए गए तथा अश्लील वीडियो भी बनाया गया। अब आरोपी शादी से इंकार कर जान से मारने की धमकी दे रहा था।

पीड़िता के आवेदन पर अपराध क्रमांक 07/2026 धारा 69, 115(3), 351(2), 308(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल दबिश दी गई और आरोपी बादल सिंह राजपूत पिता विद्या सिंह राजपूत उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी बादल सिंह, थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ का गुण्डा बदमाश है, आरोपित के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के साथ न्यायिक रिमांड पर पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

इंस्टाग्राम में दोस्ती कर नाबालिग से छेड़छाड़

नाबालिग लड़की के पिता ने 2 फरवरी को महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई कि 2 फरवरी को दोपहर उनकी बेटी  पिता के पास टिफिन देने जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि लड़की जेलपारा कॉम्पलेक्स जूटमिल के पास है। मौके पर पहुंचे परिजन ने एक युवक को भागते देखा, जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी कार्तिक तिवारी निवासी इंदौर (म.प्र.) से 7–8 माह पूर्व इंस्टाग्राम के माध्यम से पहचान हुई थी। आरोपी उसके मामा के साथ काशीराम चौंक जूटमिल में रहता है, उसने बालिका को घर शादी का झांसा देकर स्कूटी से उसे अपने किराये के मकान ले जाने का प्रयास कर रहा था तथा जेल परिसर कॉम्प्लेक्स में उसके साथ गंदी नीयत से छेड़छाड़ की। मामले में अपराध क्रमांक 06/2026 धारा 137(2), 75 भारतीय न्याय संहिता एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कार्तिक तिवारी पिता हरिशंकर तिवारी उम्र 23 साल निवासी खरगौन (मध्य प्रदेश) हाल मुकाम कांशीराम चौक किराया मकान थाना जूटमिल को हिरासत में लिया गया। आरोपी को  रिमांड में पेश कर जेल भेजा गया है।


एसएसपी का सख्त संदेश – शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों को लेकर रायगढ़ पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है। ऐसे मामलों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।