February 12, 2026

ड्यूटी के दौरान जिंदल कर्मचारी की हार्टअटैक से मौत,मुआवजे को लेकर हंगामा

Screenshot_20260212_084355_Chrome.jpg
Share

Samna.in Raigarh जिंदल स्टील एंड पावर में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है,जिसके बाद उचित मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों,कर्मचारियों और ग्रामीणों का प्लांट के गेट के सामने धरना प्रदर्शन जारी है।

बताया जा रहा है जिंदल के रोलिंग मिल में कार्यरत मृतक अनुराग कश्यप क्रेन ऑपरेटर उम्र लगभग 37 वर्ष की बुधवार 11 फरवरी को दोपहर की शिफ्ट थी,जब वह इन पंच कर अपनी शिफ्ट में कार्य करने पहुंचा तब क्रेन में चढ़ते हो उसे हार्ट अटैक आया जिसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कर्मचारी की मौत के बाद मृतक के परिजनों,ग्रामीणों और साथी कर्मचारियों ने मृतक को 25 लाख रूपए मुआवजा दिये जाने की मांग को लेकर गेट के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मृतक कर्मचारी अनुराग कश्यप