एक्टर रणवीर सिंह को मिली धमकी,पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
Samna.in बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को वाट्सएप पर वॉयस नोट से धमकी दी गई है।इस धमकी के बाद रणवीर सिंह के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस मैसेज में अभिनेता से करोड़ों रुपए की मांग की गई है। धमकी भरे इस मैसेज की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस अब वॉयस नोट भेजने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।
कुछ दिन पहले निर्देशक रोहित शेट्टी के घर आधी रात पर फायरिंग हुई थी, जिससे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री एक बार फिर से हिल गई थी। अब रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस मिलने से हडकंप मच गया है

