February 20, 2026

Raigarh Jobऑंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

Screenshot_20250307_181734_Chrome.jpg
Share

Samna.in Raigarh एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ ग्रामीण के अंतर्गत ऑंगनबाड़ी केन्द्र सियारपाली में ऑंगनबाड़ी सहायिका के 1 रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 23 फरवरी से 09 मार्च 2026 तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।    
           परियोजना अधिकारी ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन रहेगी तथा अभ्यर्थियों को महिला एवं बाल विकास विभाग के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल https://aww.e-bharti.in के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करना होगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज एवं नियम-शर्तों की जानकारी परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर भी उपलब्ध है।