February 23, 2026

Raigarh युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,पूंजीपथरा पुलिस ने की कार्रवाई

IMG-20260222-WA0592.jpg
Share

Samna.in Raigarh  युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपी पंकज गोपाल उर्फ पंकज यादव निवासी सेंदरीबहार थाना पत्थलगांव जिला जशपुर नगर  जो पूंजीपथरा क्षेत्र स्थित सिंघल गेट ईंटा प्लांट बंजारी में सुपरवाइजर का कार्य करता था, को कर पूंजीपथरा पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।
पीड़िता (32 वर्षीय) युवती ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आवेदन पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2024-2025 के दौरान वह पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करती थी, जहां उसकी पहचान आरोपी पंकज यादव से हुई, जो सिंघल गेट प्लांट बंजारी में सुपरवाइजर था और कभी कभी उसके कमरे में आना-जाना करता था। 20 मार्च 2025 की शाम आरोपी एक परिचित महिला के साथ उसके कमरे में आया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसी स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अप्रैल 2025 को आरोपी पुनः उसके कमरे में आया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकी देकर दबाव बनाने लगा जिससे भयभीत होकर पीड़िता अपने गांव चली गई।

           पीड़िता ने आगे बताया कि करीब एक माह पूर्व आरोपी द्वारा उसके मोबाइल से उसका आपत्तिजनक वीडियो निकालकर उसे और उसके परिवारजनों के मोबाइल नंबरों पर भेजा जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से अत्यंत परेशान थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पूंजीपथरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के मोबाइल की जांच करने पर पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो पाया गया, जिसके आधार पर प्रकरण में धारा 66(डी), 67(ए) आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं तथा आरोपी का मोबाइल जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

            मामले में त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा, उप निरीक्षक विजय एक्का, आरक्षक फिलमोन एक्का, विक्रम कुजूर एवं हेमसागर पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —“महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध में रायगढ़ पुलिस, पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने और दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता है। महिलाओं की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”