February 26, 2026

Police Transfer एसएसपी ने की पुलिस विभाग में सर्जरी,11 पुलिसकर्मियों का तबादला

20260226_112151.jpg
Share

राकेश मिश्रा चक्रधरनगर,कमला पुसाम को कोतरारोड

Samna.in Raigarh उप पुलिस महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने रायगढ़ पुलिस विभाग में सर्जरी करते हुए 11 थाना प्रभारियों,उप थाना प्रभारियों का तबादला आदेश जारी किया है।

9 निरीक्षकों का तबादला

निरीक्षक राकेश मिश्रा को पूंजीपथरा से थाना प्रभारी चक्रधर नगर,निरीक्षक कमला पूसाम को तमनार से थाना प्रभारी कोतरारोड,थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को जूटमिल से तमनार,निरीक्षक मोहन भारद्वाज को कोतरारोड से थाना प्रभारी पुसौर, निरीक्षक अभिनवकांत सिंह को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी जूटमिल, निरीक्षक नसीरुद्दीन खान को साइबर थाने से थाना प्रभारी छाल, रामकिंकर यादव को पुसौर से पूंजीपथरा,निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को छाल से चौकी प्रभारी खरसिया और निरीक्षक अमित तिवारी को खरसिया से रक्षित केंद्र रायगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दो उप निरीक्षकों का तबादला

उपनिरीक्षक कुसुम कैवर्त को कोतरारोड से प्रभारी महिला थाना और उपनिरीक्षक  दीपिका निर्मलकर को उनको जगह थाना कोतरारोड पदस्थ किया गया है।