February 28, 2026

Raigarh नाबालिग छात्राओं से कार्य कराए जाने के मामले में वायरल वीडियो की जांच के लिए समिति गठित

Screenshot_20260227_181657_Chrome.jpg
Share


Samna.in Raigarh प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास,कोड़ासिया, विकासखंड लैलूंगा में नाबालिग छात्राओं से पुताई और अन्य कार्य करवाए जाने के आरोप  से संबंधित प्राप्त वीडियो और अधीक्षिका द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन की सत्यता की जांच के लिए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए त्रि-सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

इस छात्रावास में लगभग 40-45 छात्राएं रहती हैं,जो 6वीं से 10वीं तक की स्टूडेंट हैं। वायरल वीडियो के अनुसार छात्रावास की प्रभारी अधीक्षिका पूर्णिमा चौहान पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने छात्रावास में रह रही बच्चियों से लगातार श्रम कार्य करवाया। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच की मांग उठने लगी थी।

कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास शाखा) से जारी आदेश के अनुसार मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समिति गठित की गई है।

समिति में धर्मेन्द्र सिंह बैस,क्षेत्र संयोजक, कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायगढ़;धनेश्वरी सिदार, क्षेत्र संयोजक, कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायगढ़ और उमेश पटेल, नोडल अधीक्षक, आदिवासी विकास विभाग, लैलूंगा को शामिल किया गया है।


निर्देशानुसार समिति 28 फरवरी 2026 को संबंधित छात्रावास में पहुंचकर संपूर्ण प्रकरण की स्थल पर जांच करेगी तथा तथ्यों के आधार पर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास रायगढ़ द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।