February 28, 2026

IASTransfer-11आईएएस अधिकारियों का तबादला,सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

Screenshot_20260227_202942_Adobe-Acrobat.jpg
Share

Samna.in IAS Transfer -छत्तीसगढ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने 11 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया है। जारी आदेश में IAD डॉ. सी. आर. प्रसन्ना.,सचिव, सहकारिता विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, माननीय राज्यपाल को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

इसके अलावा IAS कुलदीप शर्मा को कलेक्टर,जिला बलौदाबाजार भाटापारा,IAS तीर्थराज अग्रवाल को उप सचिव,योजना,आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग,IAS सुश्री लीना कोसम को यथावत परीक्षा नियंत्रक,लोक सेवा आयोग के पद पर पदस्थ किया गया है।

IAS सौमिल रंजन चौबे को यथावत उप सचिव, कृषि विभाग मंत्रालय,IAS बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई अपर कलेक्टर, नारायणपुर,IAS सुमीत अग्रवाल को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग,IAS संदीप कुमार अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत,बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

IAS आशीष कुमार टिकरिहा, को  प्रबंध संचालक, छ.ग. वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन ,IAS ऋषभ कुमार पाराशर को  यथावत उप सचिव,वित्त विभाग़,IAS तरूण कुमार किरण को कर्तव्यस्थ अधिकारी, कार्यालय कलेक्टर,जिला कोरबा पदस्थ किया गया है।

तरुण कुमार किरण,भा.प्र.से. द्वारा विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरबा का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरबा के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।