पटाखा फैक्ट्री में धमाका,कई लोगों की मौत
Samna.in Andhrapradesh आंध्रप्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया है। इस विस्फोट में 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि आज शनिवार दोपहर करीब 2 बजे यह धमाका हुआ,धमाका इतना भीषण था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजना शुरू किया।
आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री अनीता ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने इस धमाके में हताहतों की संख्या और अधिक बढ़ने की भी आशंका जताई है। कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट सगीली शान मोहन के अनुसार, कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

