Israel US Airstrike:ईरान के स्कूल में एयरस्ट्राइक,85स्टूडेंट्स की मौत
Israel US Airstrike अमेरिकी-इजरायल के हमले में शनिवार को दक्षिणी ईरान के मिनाब जिले में स्थित एक प्राथमिक स्कूल बच्चों का क्रबगाह बन गया. हमले में इस स्कूल में पढ़ने वाली 85 बच्चियों की मौत हो गई. मौत का यह आकंड़ा लगातार बढ़ रहा है।
हमले में स्कूल का दो मंजिला भवन बुरी तरह से तबाह हो गया है. हमले में स्कूल की बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा ढ़ह गया. बिल्डिंग के एक दूसरे हिस्से में आग लग गई. बताया जाता है कि स्कूल पर जिस समय हमला हुआ, उस समय वहां पढ़ने के लिए सैकड़ों बच्चियां मौजूद थी. मिनाब के स्कूल के दो वीडियो सामने आए है. एक वीडियो में स्कूल भवन तबाह नजर आ रहा है. आस-पास लोगों की बड़ी भीड़ है. एक दूसरे वीडियो में मरने वाली स्कूली बच्चियों के बैग नजर आ रहे हैं।
मिनाब के स्कूल पर हुए हमले पर ईरान के विदेश मंत्री का पोस्ट.
मिनाब में बच्चियों के प्राथमिक स्कूल पर हमला
जिस स्कूल पर यह हमला हुआ, उसका नाम शाजारे तैय्यबेह एलीमेंट्री स्कूल है। यह लड़कियों का एक प्राथमिक स्कूल है। अमेरिका-इजरायल की ओर से से किए गए हवाई हमलों में इस स्कूल पर भी बमबारी की गई. जिसमें वहां पढ़ने के लिए आई 85 छात्राओं की मौत हो गई।
ईरान के पैरामिलिट्री रिवोल्यूशनरी गार्ड का मिनाब में एक बेस है. इस बीच, ईरान की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने लोगों को राजधानी तेहरान छोड़ने की सलाह दी है. देश की सिक्योरिटी बॉडी ने एक बयान में कहा, “हालात की वजह से, आपको, जहां तक हो सके और शांति बनाए रखते हुए, अगर आप कर सकते हैं तो दूसरी जगहों और शहरों में जाना चाहिए।

