Raigarh- एसएसपी के करकमलों से हुआ NR ग्रुप के इंग्लिश मीडियम स्कूल का उद्घाटन
कम फीस में बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
Samna.in Raigarh ग्रामीण इलाकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करते हुए NR Group ने 1 अप्रैल को रायगढ़ जिले के ग्राम बारपाली में NR Public School(English Medium की शुरुआत की है।स्कूल का उद्घाटन रायगढ़ एसएसपी शशिमोहन सिंह,NR ग्रुप के चेयरमैन नंद किशोर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस स्कूल में वर्तमान में नर्सरी से लेकर क्लास 5th तक की क्लासेस शुरू की गई है,जहां 150 बच्चों ने एडमिशन भी ले लिया है।इस स्कूल के संचालन से बरपाली व उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने का सपना साकार होगा क्योंकि इस स्कूल की फीस दर इतनी कम रखी गई है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग भी फीस का वहन कर सकेंगे।

इस अवसर पर NR ग्रुप के डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि हमारी बहु चाहत अग्रवाल की सक्रियता से NR Public School का संचालन हमने शुरू किया है जो ग्रामीण बच्चों के विकास और शिक्षा में मील का पत्थर साबित होगा। हमने इस स्कूल की फीस (200 से 300) इतनी कम रखी है कि सभी वर्ग के बच्चे यहां शिक्षा का लाभ ले सकें और यहां से पढ़कर बच्चों के सपनों को नई उड़ान मिल सके जिससे उनके उज्जवल भविष्य की नींव मजबूत बन सके। उन्होंने कहा कि आगे चलकर जो बच्चे पढ़ाई में अच्छा करते हैं हम उन्हें भी उच्च शिक्षा में पूरा सहयोग करेंगे।

वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने कहा कि शिक्षा के मंदिर स्कूल के उद्घाटन अवसर पर शामिल होना मेरे लिए गौरव का विषय है।इतने अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ सुदूर ग्रामीण इलाकों में बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देने की NR ग्रुप की यह पहल बेहद सराहनीय है।जिसका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को प्रत्यक्ष रूप से मिलेगा जिससे उनका ना केवल कैरियर बनेगा बल्कि राष्ट्र निर्माण में उनकी भी उन बच्चों की भूमिका होगी।मै NR के चेयरमैन सहित सभी सहभागियों को इस नेक सोच के लिए बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।
इस स्कूल की डायरेक्टर चाहत अग्रवाल ने कहा कि उनका मानना है कि खुशहाल समाज के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है। शहर में बच्चों के पास इंग्लिश मीडियम स्कूल के कई विकल्प हैं लेकिन ग्रामीण इलाकों के बच्चे इससे वंचित रह जाते हैं जब हमारे गांवों और आदिवासी क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलती है तभी असली बदलाव आता है। इसी सोच के साथ हमने इस स्कूल की नींव रखी है।उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि हर बच्चे को क्वालिटी एजुकेशन के माध्यम से सक्षम बनाना है।

इनकी रही उपस्थिति – एनआर पब्लिक स्कूल के उद्घाटन के अवसर पर एनआर ग्रुप के चेयरमैन एवं परिवार के मुखिया नंदकिशोर अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही। इस खास अवसर पर NR ग्रुप के सभी सदस्य मौजूद रहे विशेष तौर पर नंदकिशोर अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती गुलाबी देवी अग्रवाल, डायरेक्टर राजेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अंकित अग्रवाल श्रीमती चाहत अग्रवाल (एनआर पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर), मयंक अग्रवाल, राशि अग्रवाल, शुभम अग्रवाल,श्रुतिका अग्रवाल, अनिकेत अग्रवाल,अभिभावकों और मिडिया की उपस्थिति रही।

