Raigarh लिव-इन पार्टनर ने की महिला की मंगलसूत्र से गला घोंटकर हत्या,कोतरारोड पुलिस ने किया खुलासा
Samna.in Raigarh कोतरारोड पुलिस ने महिला की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या का खुलासा किया है।1 अप्रैल 2026 को जिंदल अस्पताल पतरापाली से धनेश्वरी विश्वकर्मा निवासी पोड़ीभाठा अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा की आकस्मिक मृत्यु की सूचना मिलने होने पर थाना कोतरारोड में मर्ग कायम कर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। जांच दौरान मृतिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मृत्यु का कारण गले पर दबाव से दम घुटना बताते हुए इसे होमीसाइडल घोषित किया गया, जिससे मामला हत्या का उजागर हुआ।
मामला संदेहास्पद होने पर प्रशिक्षु डीएसपी एवं थाना प्रभारी कोतरारोड अजय नागवंशी ने मामले की सूक्ष्मता से जांच की।
पुलिस को गवाहों से जानकारी मिली कि धनेश्वरी विश्वकर्मा (मृतिका) लगभग 4 वर्ष पूर्व उसके पति से परेशान होकर मायके में रह रही थी। इसके बाद धनेश्वरी का विकेश लगभग 4 वर्ष से दोनों किरोडीमलनगर में पति पत्नि की तरह साथ रहने लगे। धनेश्वरी विश्वकर्मा बीच-बीच में बीमार रहती थी जिसका ईलाज विकेश द्वारा कराया जाता था। घटना के दिन को विकेश धनेश्वरी के साथ था। प्राथमिक संदेह पर मृतिका के लिवइन पार्टनर विकेश से पूछताछ किया गया, काफी पूछताछ बाद विकेश ने धनेश्वरी के गले के मंगलसूत्र से गला घोटनें हत्या करने की बात स्वीकार किया।
आरोपी विकेश बरेठ ने बताया कि वह धनेश्वरी का ईलाज करा रहा था। धनेश्वरी समय पर दवाई नहीं लेती थी, उसके पति के साथ तलाक नहीं होने के कारण दोनों विवाह नहीं कर पा रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगडा होता था 1 अप्रैल को विकेश की नानी उसके घर आयी थी, धनेश्वरी समय पर खाना नहीं बनाने के कारण उसे विकेश ने डांटा। उसकी नानी को उसके घर छोड़कर वापस घर आया तो धनेश्वरी दवाई नहीं खाई थी, दोनों के बीच काफी विवाद हुआ । विकेश ने धनेश्वरी को 1-2 थप्पड मारा तो धनेश्वरी तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी कहकर घर से जाने लगी । तब विकेश ने धनेश्वरी के मंगलसूत्र को पीछे से पकड़कर खींचा,जिससे वह गिर कर बेहोश हो गयी उसके शरीर पर कोई हलचल नहीं हुई, तब धनेश्वरी को जिंदल अस्पताल लेकर गये जहाँ डॉक्टर चेक किया और धनेश्वरी विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। आरोपी द्वारा मृत्यु के वास्तविक कारण को छिपाने का प्रयास भी किया गया।
मर्ग जांच के आधार पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 100/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर दिनांक 07.04.2026 को आरोपी विकेश कुमार बरेठ (26 वर्ष) निवासी भंवरमाल, थाना बम्हनीनडीह जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

