April 9, 2026

पेंशनरों की डीआर में बढ़ोत्तरी,वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

n707745490177570368847170e080b7c98c10fc54afbc11fd314a14d79b152130d95647ed47541a47d2e4b1.jpg
Share

Samna.in छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग ने राज्य के पेंशनरों को महंगाई राहत (DR) में बढोत्तरी का आदेश जारी कर दिया है। जारी हुए आदेश में राज्य सरकार ने कहा है कि राज्य शासन के पेंशनरों व परिवार पेंशनरों को मूल पेंशन , परिवार पेंशन पर दिनांक 1 जनवरी 2026 से 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत डीआर (महंगाई राहत) मिलेगा। वहीं छठवें वेतमान के पेंशनरों को 1 जनवरी 2026 से 5 प्रतिशत की बढोत्तरी के साथ 257 फीसदी महंगाई राहत मिलेगा।

इसी साल 11 जनवरी को राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने महंगाई भत्ता में 3 प्रतिशत की बढोत्तरी को डीए को केंद्र के बराबर 58 फीसदी कर दिया था। हालांकि उस वक्त राज्य सरकार ने पेंशनर्स की डीए बढोत्तरी का आदेश जारी नहीं किया था।लेकिन अब वित्त विभाग ने राज्य के पेंशनरों को महंगाई राहत (DR) में बढोत्तरी का आदेश जारी कर दिया है।