April 10, 2026

सचिन पान मसाला पर प्रतिबंध,प्रशासन की अपील,न खरीदें,न बेचें,OCENO के पानी पाउच/बॉटल पर भी रोक

Screenshot_20260410_182954_Chrome.jpg
Share

Samna.in Raigarh  फर्म योगी टोबेको, अकलतरा जांजगीर-चाम्पा द्वारा वितरित खाद्य उत्पाद सचिन पान मसाला बैच नंबर नं एच-25, पैकेजिंग तिथि नवंबर 2025 को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर की जांच में असुरक्षित घोषित किया गया है।
           खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी ने बताया कि जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रशासन ने इस उत्पाद को उपभोग के लिए हानिकारक मानते हुए आम जनता से अपील की है कि वे इस बैच नंबर वाले पान मसाले को न खरीदें और न ही इसका सेवन करें। इसके साथ ही सभी थोक एवं फुटकर खाद्य विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे इस बैच के पान मसाले का ’क्रय, विक्रय एवं भंडारण तत्काल प्रभाव से बंद कर दें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि दुकानदार अपने पास उपलब्ध शेष स्टॉक को अलग सुरक्षित रखें, ताकि उसे संबंधित कंपनी को वापस किया जा सके। इस कार्रवाई का उद्देश्य किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य जोखिम की संभावना को पूरी तरह समाप्त करना है।

OCENO ब्रांड के पानी पाउच/बॉटल पर भी रोक

M/S S.K.S Industries गुरूर बालोद, छत्तीसगढ़ द्वारा निर्मित OCENO ब्रांड के पानी पाउच एवं बॉटल के विक्रय की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसे ध्यान में रखते हुए एहतियात बरतना आवश्यक है। अतः आम नागरिकों से अपील है कि इस ब्रांड के पानी पाउच/बॉटल का उपयोग न करें। साथ ही सभी विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि इन उत्पादों का क्रय, विक्रय एवं भंडारण तत्काल प्रभाव से बंद करें। उपलब्ध स्टॉक को पृथक रखकर कंपनी को वापस करने की कार्यवाही की जाए।