अब टाटा ग्रुप होगा-एयर इंडिया का नया मालिक..सबसे अधिक बोली लगाकर खरीदा एयर इंडिया…

सामना न्यूज़:-घाटे में चल रही सरकारी विमान कंपनी एयर इंडिया को टाटा संस ने अधिक बोली लगाकर अपने नाम कर लिया है।सरकारी कंपनी एयर इंडिया को टाटा खरीदने जा रहा है। अब टाटा ग्रुप एयर इंडिया का नया मालिक होगा।एयर इंडिया के लिए टाटा ग्रुप और स्पाइस जेट के अजय सिंह ने बोली लगाई थी।जानकारी के मुताबिक टाटा ग्रुप की बोली सरकार द्वारा तय किए गए रिजर्व प्राइस से करीब 3,000 करोड़ रुपए ज्यादा है। जेआरडी टाटा ने 1932 में टाटा एयरलाइंस की स्थापना की थी। 29 जुलाई 1946 को टाटा एयरलाइंस का नाम बदलकर उसका नाम एयर इंडिया लिमिटेड कर दिया गया था।आजादी के बाद 1947 में एयर इंडिया की 49 फीसदी भागीदारी सरकार ने ले ली थी।1953 में इसका राष्ट्रीयकरण हो गया।सरकार ने संसद में बताया में था कि गाइडेंस के आधार पर एयर इंडिया कर्मचारियों के हितों का पूरा खयाल रखा जाएगा. साथ ही, उन्हें भी पूरी तरह सुरक्षित रखा जाएगा।टाटा के साथ सरकार का सौदा पक्का होने से विमानन कंपनी की 67 साल बाद ‘घर वापसी’ होगी।
2020 में शुरू हुई थी एयर इंडिया को बेचने की प्रक्रिया:–एयर इंडिया को बेचने की प्रक्रिया जनवरी 2020 में ही शुरू कर दी गई थी,लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें लगातार देरी हुई।अप्रैल 2021 में सरकार ने एक बार फिर योग्य कंपनियों से बोली लगाने को कहा। 15 सितंबर बोली लगाने का आखिरी दिन था।
