April 19, 2026

किरोड़ीमल नगर में बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर 14 फीट प्रतिमा का अनावरण

IMG-20260415-WA0642.jpg
Share

Samna.in Raigarh Kirodimalnagar भारतीय संविधान के शिल्पकार, प्रथम कानून मंत्री एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर नगरपंचायत किरोड़ीमल नगर स्थित कन्या शाला स्कूल, मेन रोड पर 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया।

प्रतिमा का अनावरण कर नगरवासियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस ऐतिहासिक समारोह में अम्बेडकर जयंती आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री उमेश चौहान एवं समिति के सभी सदस्यों ने मंचासीन अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के महान विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया तथा संविधान की रक्षा करने का दृढ़ संकल्प लिया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष  हरि किशोर चंद्रा जी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रुखसाना इकबाल जी ने की। विशिष्ट अतिथियों में श्री सुरेश साहू (वार्ड पार्षद), समस्त पार्षदगण, जिला महामंत्री श्री मनीष शर्मा, विधायक प्रतिनिधि श्री विकास शर्मा, नगर कांग्रेस कमेटी किरोड़ीमल नगर अध्यक्ष श्री परमानन्द सिदार, नेता प्रतिपक्ष श्री अमरनाथ, श्री अजय राय, श्री अतुल शर्मा, श्री अजय भारती, श्री विजय चौहान, श्री डोरी लाल चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, समाज के गणमान्य नागरिक एवं सर्वसमाज के भाई-बहन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें समानता, न्याय और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा देता रहेगा।
आयोजन समिति के मुख्य सदस्यों में सुदामा चौहान, संपत चौहान, मनीराम भारद्वाज, कौशल सुर्गे, अजय बंजारे, सत्यधर गौतम, सूरज प्रधान, प्रेमलाल लहरे, किशन कुर्रे, रोहित जांगड़े, तांडव सूर्यवंशी, शेर बहादुर, परमेश्वर सूर्यवंशी, प्रदीप ताम्रकार, भेषराम खूंटे, नरेंद्र बघेल, पीतांबर खुंटे, मोतीराम रात्रे, शिवराज चौहान, दिगंबर सूर्यवंशी, गिरधारी तरुणाकर, छतराम गढ़ेवाल, राजू जोशी, रघुनंदन जोशी, रेमो यादव, दुखीराम जयशंकर सोनवानी, सोनसाय बंजारे, श्याम सुंदर राम, करमचंद गौतम, सूर्यकांत लाठिया, विजय प्रधान, भूषण प्रधान, प्रदीप दिनकर, विकेश कुर्रे, श्रीपत भारती आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम संयोजक-जगेश्वर हंसराज, एवं मंच संचालन-सूरज प्रधान ने किया