April 15, 2026

Raigarh ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई,नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह पकड़ाया

20260415_162943.jpg
Share

काम दिलाने के बहाने जबरन शादी फिर देह व्यापार में धकेला,छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Samna.in Raigarhरायगढ़ पुलिस ने मानव तस्करी और नाबालिग बालिका को देह व्यापार में धकेलने के सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 17 वर्षीय पीड़िता को सुरक्षित रेस्क्यू कर चार दलालों सहित एक खरीदार आरोपी को मध्यप्रदेश के छतरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसी गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 पीड़िता, जो रायगढ़ जिले की निवासी है, ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि कि उसके पिता उसे हमेशा डांट फटकार करते थे। एक दिन (26 नवंबर 2025) को गांव के खेल मैदान में थी,उसी समय उसकी परिचित लड़की उसे काम दिलाने का बहाना देकर बहला फुसलाकर अपने साथ ले आयी। रायगढ़ के निकले महादेव मंदिर के पास पहले से सक्रिय गिरोह के सदस्यों द्वारा भी बालिका को काम दिलाने का झांसा देकर दूसरे दिन सागर (म.प्र.) ले जाया गया जहां सागर जिले के एक गाँव में बालिका  की सुनील नाम व्यक्ति से मंदिर में जबरन शादी करा दी और वापस आ गये। सुनील ने जबरजस्ती बालिका के साथ शारीरिक संबंध बनाये। मौका देखकर बालिका ट्रेन से वापास रायगढ़ आ गई।

लड़की अपने पिता के डर के कारण घर नहीं गई,वह रायगढ़ में बिन्दिया से मिली जो उसे बहलाफुसला कर धंधा (दुष्कर्म) कराने लडको के पास भेजती और धंधा का पैसा लेती थी।

बालिका के आवेदन पर अपराध क्रमांक 116/2026 धारा 137(2), 143, 96, 98, 99, 64, 3(5) बीएनएस, 6 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया और मेडिकल बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई ।

पुलिस ने पीड़िता की सहेली जो खुद नाबालिग है उसे हिरासत में लिया,पकड़े गए सभी आरोपियों ने पीड़िता को सागर मध्यप्रदेश के सुनील दीक्षित नामक व्यक्ति को डेढ़ लाख रूपये में बेचकर विवाह कराना एवं रकम को आपस में बांटना बताया गया। आरोपियों के मेमोरेडम के आधार पर खर्च के बाद बचे 7000 रूपये नगदी एवं मोबाइलों को जप्त किया गया है।

उसके बाद आरोपी सुनील दिक्षित की गिरफ्तारी के पुलिस टीम सागर रवाना हुई जिसे जिला छतरपुर उसके गांव में धरदबोचा गया, आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है।

अभिरक्षा में ली गई नाबालिग को किशोर न्यायालय तथा अन्य गिरफ्तार आरोपी- बिन्दिया रात्रे, चिकू खान, पूजा उर्फ बॉबी उर्फ चाची और सुनील दिक्षित को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी अभय यादव फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिसटीम प्रयासरत है ।
          
गिरफ्तार आरोपी-

1. सिरिन बानू उर्फ पूजा उर्फ बॉबी उर्फ चाची पति मोह. वकील उम्र 45 वर्ष सा. बीड़पारा रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ (छ.ग.)
2. बिंदिया रात्रे पिता स्व. रामलाल रात्रे उम्र 23 वर्ष सा. इंदिरा नगर भोला गली रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ (छ.ग.)
3. मोह. दानिश उर्फ चीकू पिता मोह. वकील उम्र 20 वर्ष सा. बीड़पारा रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ (छ.ग.)
4. सुनील दिक्षित पिता बाबूलाल दिक्षित उम्र 37 साल निवासी बिलवार थाना गुजगंज जिला छतरपुर (मध्यप्रदेश)
5. विधि से संघर्षरत बालिका