May 14, 2026

सारंगढ़ में भाजयुमो का धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम…7 दिनों का दिया अल्टीमेटम….

IMG_20211001_160710.jpg
Share

सामना न्यूज़:–सारंगढ़:- क्षेत्र में सड़कों की जर्जर अवस्था को लेकर भारत माता चौक में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं सहित भाजपा के बड़े नेताओं ने जंगी धरना प्रदर्शन एव चक्का जाम किया।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रदेश की भूपेश सरकार विकास के नाम पर केवल भाषण ही देती आ रही है जबकि ज़मीनी स्तर पर विकास और कल्याण नदारद हैं जिसका खामियाज़ा आम जनता भुगत रही है। वहीं दूसरी ओर बेरोजगारी भत्ता और खाद आपूर्ति की समस्या से किसान जूझ रहे हैं इसके साथ ही अघोषित बिजली कटौती से स्थानीय जनता हलाकान है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क,बिजली,बेरोजगारी भत्ता और खाद आपूर्ति इन सभी चार सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व में भी ज्ञापन दिया गया है जिस पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नही की गई। यदि सात दिनों के अंदर इन सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आगे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Letest Posts