April 20, 2026

NTPC लारा में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 का समापन

IMG-20260420-WA1150.jpg
Share

Samna.in Raigarh एनटीपीसी लारा रायगढ़ प्रोजेक्ट में, अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन एनटीपीसी लारा के अग्निशमन केन्द्र पर मुख्य अतिथि एच.ओ.पी, एनटीपीसी लारा, सुभाष ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सहायक कमाण्डेट/अग्नि  देवेन्द्र नाथ सिंह के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान केऔसुब के अग्नि शाखा के बल सदस्यों द्वारा फायर डेमोस्ट्रेशन का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन निरी/अग्नि नरेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी लारा के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं केऔसुब के उप कमाण्डेन्ट श्री महाबीर सिहं, सभी अधिकारी तथा बल सदस्य उपस्थित थे। फायर डेमोस्ट्रेशन को उपस्थित सभी लोगो द्वारा सराहा गया

अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान एनटीपीसी लारा में पदस्थ अग्निशमन कर्मियों द्वारा एनटीपीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों, स्कूल के बच्चों तथा आसपास के क्षेत्रों में जाकर अग्नि रोकथाम तथा अग्नि एवं सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षित किया गया तथा लोगो को आग की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई, जिसको मुख्य अतिथी द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निरीक्षक/अग्नि श्री नरेन्द्र सिंह, निरीक्षक/अग्नि कुलदेश तथा समस्त अग्निशमन कर्मियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।