April 24, 2026

अग्निवीर भर्ती,पंजीकृत युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग,30अप्रैल तक करें रजिस्ट्रेशन

Screenshot_20260423_180843_Chrome.jpg
Share

4 मई से 4 जून तक प्रशिक्षण होगा संचालित

Samna.in.Raigarh अग्निवीर थल सेना भर्ती 2026-27 में ऑनलाईन पंजीकृत आवेदकों को प्रारंभिक परीक्षा के लिए कोचिंग (प्रशिक्षण) प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए आवेदकों को 30 अप्रैल तक रोजगार विभाग के पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in/Chhattisgarh Rojgar App  में ऑनलाईन पंजीयन करना अनिवार्य है। पंजीकृत आवेदकों को 4 मई से 4 जून 2026 तक निःशुल्क कोचिंग (प्रशिक्षण) प्रदान किया जाएगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीयन सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।