August 28, 2026

Raigarh मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म,आरोपी रायपुर से अरेस्ट

Screenshot_20260426_153450_WhatsApp.jpg
Share

Samna.in.Raigarh तमनार पुलिस ने युवती की दुष्कर्म शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लखन कुमार पटनायक (37 वर्ष) निवासी भिलाईनगर जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


33 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2023 में मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी लखन कुमार पटनायक से हुई थी, जिसने स्वयं को रेलवे में  जे.ई. बताकर शादी का भरोसा दिलाया। परिचय के बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी लगातार विवाह का आश्वासन देता रहा। पीड़िता के अनुसार 14 दिसंबर 2025 को आरोपी तमनार स्थित उसके घर पहुंचा, जहां परिजनों के बाहर होने का फायदा उठाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी आरोपी विवाह का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

           जब परिजनों ने सगाई और विवाह की बात आगे बढ़ाई तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह से इंकार करते हुए कोर्ट मैरिज की बात कही। मार्च 2026 में कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन भी दिया गया, लेकिन इसके बाद आरोपी ने संपर्क खत्म कर दिया और बाद में साफ तौर पर शादी से इंकार कर दिया।

शिकायत पर अपराध क्रमांक 82/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश :शादी का झांसा देकर विश्वास तोड़कर महिलाओं का शोषण करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, ऐसे अपराधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*