RTO Transfer- परिवहन विभाग के अधिकारियों का तबादला,गौरव साहू रायगढ़ के नए DTO
Samna.in.Raigarh छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग ने प्रदेश के 20 परिवहन अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है,जिनमें जिला परिवहन अधिकारियों से लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
विवेक सिन्हा जिला परिवहन अधिकारी कोरबा/पेंड्रा से जांजगीर-चांपा भेजे गए हैं।
प्रकाश रावटे – एआरटीओ बालोद से जिला परिवहन अधिकारी, कांकेर
योगेश भण्डारी, एआरटीओ सूरजपुर से बालोद
किशनलाल माहौर – एआरटीओ बीजापुर से बेमेतरा
शिवभगत रावटे– एआरटीओ सुकमा से धमतरी
अतुल असैया – जिला परिवहन अधिकारी कोण्डागांव से कोरबा
गौरव साहू जांजगीर -चांपा से जिला परिवहन अधिकारी रायगढ़ भेजा गया है।
अब्दुल मुजाहिद जिला परिवहन अधिकारी (धमतरी) से परिवहन मुख्यालय,नवा रायपुर ट्रांसफर किए गए हैं।
अनिल भगत कोरिया से राजनांदगांव (अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी) भेजे गए हैं।
आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरण नीति 2025 की कंडिका 1.12 के तहत सभी अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। निर्धारित समय सीमा में पदभार ग्रहण न करने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।



