May 7, 2026

IAS Transfer-आईएएस अधिकारियों का तबादला,7 जिलों के कलेक्टर बदले

Screenshot_20260506_180008_Adobe-Acrobat.jpg
Share

संबित मिश्रा बने रायपुर नगर निगम कमिश्नर

Samna.in.Chhattisgarh IAS Transfer छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 43 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया है।

जारी आदेश में संबित मिश्रा को रायपुर नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।  इसके अलावा रीता यादव को माध्यमिक शिक्षा मंडल का सचिव बनाया गया है।राहुल वेंकट को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का सचिव बनाया गया है।वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल धावडे को रायपुर संभाग का नया कमिश्नर बनाया गया है।

7 जिलों के कलेक्टर बदले

कोरिया: चंदन संजय त्रिपाठी (2016) को कोरिया का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।


सूरजपुर: एस.जयवर्धन  की जगह अब रेना जमील सूरजपुर की नई कलेक्टर होंगी।


बीजापुर: संबित मिश्रा की जगह विश्वदीप  को बीजापुर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़: डॉ. संजय कन्नौजे  की जगह पद्मिनी भोई साहू  को कलेक्टर बनाया गया है।


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: श्रीमती लीना कमलेश मंडावी  की जगह डॉ. संतोष कुमार देवांगन नए कलेक्टर होंगे।


मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: डी. राहुल वेंकट की जगह संतान देवी जांगड़े  को कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

बलरामपुर-रामानुजगंज: रिचा प्रकाश चौधरी की जगह चंदन संजय त्रिपाठी को प्रभार मिला है।