महिला एवं बाल विकास विभाग में तबादला,कई जिलों के परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षक बदले
Samna.in छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षकों का तबादला किया गया है।इस तबादले में रायपुर, बिलासपुर,बलौदाबाजार-भाटापारा, सारंगढ़ बिलाईगढ़,सक्ती, दुर्ग, बालोद,जशपुर,राजनांदगांव, बेमेतरा, कोरिया,जशपुर, सूरजपुर और बीजापुर जिलों के परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षक शामिल हैं
सरगुजा जिले में बड़ा बदलाव करते हुए अनुराधा तिग्गा को सीतापुर से मैनपाट भेजा गया है, जबकि मैनपाट में पदस्थ प्रभा सरोजनी नामदेव को सोनहत स्थानांतरित किया गया। जशपुर के बगीचा से श्रेष्ठ ताम्रकार को साजा भेजा गया, वहीं डौंडीलोहारा से सुनील कुमार साहू को बगीचा की जिम्मेदारी दी गई है।बिलासपुर संभाग से दीप्ति पटेल को बिल्हा से मस्तुरी और मिलिन्द द्विवेदी को मस्तुरी से बिलासपुर शहरी भेजा गया है। वहीं रायपुर और सक्ती के बीच मलय धुरंधर और अनुपमा तिवारी की अदला-बदली की गई है।
महासमुंद से मोनिका गुप्ता को तिल्दा-धरसींवा, दुर्ग शहरी से श्वेता सिंह को कोण्डागांव और कोण्डागांव से निधि वर्मा को दुर्ग भेजा गया है। छिंदगढ़ से छाया मंडावी को धमधा और बिलासपुर से दिप रोशनी शर्मा को सुकमा जिले के छिंदगढ़ भेजना भी अहम माना जा रहा है।वहीं बीजापुर से उषा शर्मा को नगरी-सिहावा और बिलासपुर जिला कार्यालय से पूर्णिमा उपाध्याय को सीधे बीजापुर पदस्थ किया गया है।
कुछ अधिकारियों को ग्रामीण परियोजनाओं से शहरी परियोजनाओं में भेजा गया है, जबकि कई अधिकारियों को अन्य जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशाली हो गया है।




