May 22, 2026

Raigarh महिला एवं बाल विकास विभाग में रिक्त पदों पर भर्तियां,10 जून तक आवेदन आमंत्रित

Screenshot_20260521_192300_Chrome.jpg
Share

Samna.in.Raigarh महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला बाल संरक्षण इकाई में कुल 3 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें डाटा एनालिस्ट, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आउटरीच वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा बाल संप्रेक्षण गृह में रसोइया के 1 पद तथा चाइल्ड हेल्प लाइन में काउन्सलर एवं सुपरवाइजर के 2 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालयीन सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.raigarh.gov.in  पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।