May 23, 2026

Raigarh मैं अनिकेत हूं-संवेदनशून्य समाज की मार्मिक कहानी,30 मई को जिंदल ऑडिटोरियम में

IMG-20260523-WA0691.jpg
Share

Samna.in.Raigarh मैं अनिकेत हूं-मानवीय संवेदनशून्य से भरी अपने अस्तित्व के खोज की इस मार्मिक कहानी का नाट्य मंचन 30 मई को जिंदल ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।सामाजिक सेवा में अग्रणी संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी और महाराष्ट्र मंडल रायपुर द्वारा इस नाटक का मंचन जिंदल ऑडिटोरियम में 30 मई की शाम 7 बजे से किया जाएगा। यह नाटक सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है यह समाज का दर्पण है,जो हमें आईना दिखाता है कि हम इंसानी संवेदनाओं को पीछे छोड़कर कहाँ जा रहे हैं।

महाराष्ट्र मंडल के सबसे सफल नाटकों में से एक”मैं अनिकेत हूं”

शनिवार को निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने इस नाट्य मंचन की जानकारी देते हुए बताया कि कहा कि ‘मैं अनिकेत हूँ’ आधुनिक हिंदी रंगमंच का एक सशक्त और समसामयिक नाटक है। इस नाटक का मुख्य उद्देश्य आज के संवेदनशून्य होते समाज,व्यस्त होती जिंदगी और परिवारों में टूटते मानवीय रिश्तों को उजागर करके दर्शकों को आत्ममंथन करने के लिए प्रेरित करना है।

प्रेसीडेंट रोटेरियन कमलेश अग्रवाल और सचिव डॉ.अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल रायपुर द्वारा तैयार इस नाटक का निर्देशन मराठी व हिंदी रंगमंच के सुप्रसिद्ध दिग्दर्शक शशि वरवंडकर ने किया है। यह नाटक महाराष्ट्र मंडल के सबसे सफल नाटकों में से एक है आयोजकों का विश्वास है कि इसकी भव्यता और कलाकारों का जीवंत अभिनय दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगा। यह मात्र एक नाटक नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव होगा, जिसे आने वाले कई वर्षों तक याद रखा जाएगा।