May 23, 2026

Raigarh 13 साल पहले पोल्ट्री फार्म में चोरी का फरार आरोपी पकड़ाया

IMG-20260523-WA0758.jpg
Share

Samna.in.Raigarh ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2013 के पोल्ट्री फार्म चोरी मामले में लंबे समय से फरार आरोपी चिंता उर्फ चिंतामणि राठिया निवासी बरभौना थाना छाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

13 साल पहले हुई थी चोरी

9 अक्टूबर 2013 की रात ग्राम भेंगारी स्थित पोल्ट्री फार्म से पिकअप के चालक एवं उसके 7-8 साथियों द्वारा 300 नग जीवित मुर्गे, 150 नग प्लास्टिक अंडा ट्रे एवं 9000 नग अंडे सहित लगभग 60,000 मूल्य की सामग्री चोरी कर ले जाई गई थी। मामले में पोल्ट्री फार्म संचालक की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 378/2013 धारा 457, 380, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

एक आरोपी गिरफ्तार,दूसरा था फरार

विवेचना के दौरान आरोपी शैलेश कुमार महतो निवासी छपरा (बिहार), हाल मुकाम रक्सापाली थाना भूपदेवपुर को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन एवं 2500 किराया रकम जब्त की गई थी। पूछताछ में चोरी में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी मिली थी, जिनमें चिंता उर्फ चिंतामणि राठिया का नाम भी सामने आया था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

अपने घर पहुंचा था फरार आरोपी,पुलिस ने दबोचा

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी चिंता उर्फ चिंतामणि राठिया अपने घर बरभौना आया हुआ है। सूचना मिलते ही एएसआई नरेन्द्र सिदार, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी चिंता उर्फ चिंतामणि राठिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश ऑपरेशन तलाश में “फरार आरोपियों, वारंटियों एवं अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अपराध कर कानून से ज्यादा समय तक बच पाना मुश्किल है