छत्तीसगढ़ की मशहूर पंडवानी लोक गायिका डॉ.तीजन बाई AIIMS में भर्ती
Samna.in पद्म विभूषण से सम्मानित और छत्तीसगढ़ की मशहूर पंडवानी लोक गायिका डॉ. तीजन बाई को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद रायपुर की AIIMS में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत गंभीर होने के कारण, उन्हें तुरंत ICU में शिफ़्ट कर दिया गया।
डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. हालांकि, इलाज शुरू होने के बाद, अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है और वे खतरे से बाहर हैं. जहां शुरुआती खबरों ने उनके प्रशंसकों के बीच चिंता पैदा कर दी थी, वहीं उनके ठीक होने से जुड़ी बाद की खबरों ने राहत की सांस दी है।

