June 12, 2026

छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल,शिक्षा विभाग ने शाला प्रवेश उत्सव की तैयारी करने जारी किया निर्देश

Screenshot_20260612_172934_Adobe-Acrobat.jpg
Share

Samna.in छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी स्कूलों में 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव 2026 का गरियामय आयोजन किए जाने निर्देश जारी किया है।

शिक्षा विभाग ने अपने निर्देश में कहा है कि इस वर्ष भी शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन 16 जून, 2026 से प्रत्येक स्तर पर किया जाना है। इसके लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि शाला प्रवेश उत्सव की प्रारंभिक तैयारी के साथ-साथ पर्याप्त प्रचार-प्रसार भी किया जाए।
प्रवेश उत्सव के पूर्व संपादित किये जाने वाले विशेष कार्य:-

1. शाला प्रवेश उत्सव का जोर-शोर से एवं व्यापक प्रचार-प्रसार किया जावे तथा यथासंभव बैनर-पोस्टर लगाया जावे, रैली निकाली जावे। गांवों में तथा शहरी वार्डों में मुनादी कराई जावे। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं शाला विकास समिति एवं पालकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जावे।

2. शाला प्रारंभ होने के पूर्व शाला भवन/परिसर/अध्यापन कक्षों की साफ-सफाई एवं मरम्मत कर ली जावे शाला को आकर्षक एवं परिसर में प्रिन्ट-रिच वातावरण बनाया जावे। मरम्मत योग्य भवनों की मरम्मत 15 जून 2026 तक पूर्ण कर ली जावे।

3. शाला स्तर/संकुल स्तर/ब्लॉक स्तर/जिला स्तर पर शाला प्रवेश उत्सव मनाया जावे ताकि सत्र के प्रारंभ से ही अध्ययन-अध्यापन के लिए बेहतर माहौल तैयार हो सकें, इसके लिए जिला स्तर पर आवश्यक रूपरेखा तैयार कर ली जाये।

4. विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजी पहले से ही संधारित कर ली जावे। कक्षा पहली के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र से बच्चों की सूची प्राप्त करें तथा इसी प्रकार कक्षा 5वीं उत्तीर्ण होने वाले बच्चों की सूची एवं टी.सी. प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला से प्राप्त कर कक्षा छठवीं में प्रवेश की कार्यवाही की जावें।

5. शाला त्यागी बच्चों को प्रेरित कर पुनः शाला की मुख्य धारा में जोड़े।

6. शाला प्रारंभ होने से पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी/विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी शिक्षकों की लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे, चाहे तो इसके लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर शिविर लगाया जा सकता है।

7. करेंगे। कक्षा शिक्षक/विषय शिक्षक अध्यापन संबंधी आगामी तीन महीने का रोडमैप तैयार

8. विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जावे।

9. शाला प्रवेश उत्सव हेतु स्थानीय समुदाय, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूह, सेवानिवृत्त कर्मचारीगण एवं जनप्रतिनिधियों से सहयोग प्राप्त किया जाये। इच्छुक व्यक्ति के द्वारा बच्चों को स्लेट, पेंसिल, कॉपी, कंपास बॉक्स, स्कूल बैग आदि प्रदान किया जा सकता है।

10. संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, प्राचार्य डाईट, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक शालाओं का सतत् निरीक्षण करेंगे एवं आवश्यकतानुसार अकादमिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

2

11. प्रवेश उत्सव भलीभांति संपन्न हो इस दृष्टिकोण से जिला, ब्लॉक एवं संकुल स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जावे। शाला प्रवेश उत्सव हेतु स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से पृथक से कोई बजट देय नहीं होगा। कृपया जिला स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर कार्यक्रम को सफल बनावें। प्रवेश उत्सव के दौरान की जाने वाली कार्यवाही:-

12. शाला परिवार की ओर से जनप्रतिनिधि, शाला विकास समिति, पालक एवं गणमान्य नागरिकों को शाला प्रवेश उत्सव हेतु आमंत्रित करना।

13. निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, निःशुल्क गणवेश, सायकल का वितरण पात्र हितग्राहियों को किया जाना।

14. करना। बोर्ड परीक्षा/स्थानीय परीक्षा में मेधावी अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित

15. नन्हें-मुन्हें नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर अभिनंदन करना।

16. शाला परिवार के द्वारा उत्कृष्ट पालकों का सम्मान करना