June 18, 2026

पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी,61 निरीक्षकों का तबादला

Screenshot_20260617_190944_Chrome.jpg
Share

Samna.in.छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय पर वन टाइम (OT) नीति के तहत 61 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर्स) का स्थानांतरण किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक नक्सल प्रभावित जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और कोंडागांव में पदस्थ निरीक्षकों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से प्रदेश के विभिन्न शहरी और सामान्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है। इनमें महासमुंद,धमतरी, गरियाबंद, रायगढ़, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरिया, बालोद और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जैसे जिले शामिल हैं।

केशरी चंद्र साहू बस्तर से खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई,चाणक्य कुमार नाग बस्तर से महासमुंद,उमेश पाटिल बस्तर से धमतरी,डोमेन्द्र सिन्हा बस्तर से गरियाबंद, छत्रपाल सिंह कंवर बस्तर से रायगढ़, डेमन लाल भूआर्य बस्तर से खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई,गोपेन्द्र पटेल कोण्डागांव से राजनांदगांव,विजय पटेल दंतेवाड़ा से बस्तर, विमल राय दंतेवाड़ा से  रायगढ़,मधुनाथ ध्रुव दंतेवाड़ा से धमतरी,शंकरलाल ध्रुव दंतेवाड़ा से महासमुंद, सखा राम मण्डावी दंतेवाड़ा से बालोद,प्रह्लाद साहू दंतेवाड़ा सेमहासमुंद, नरेश सला दंतेवाड़ा से कोण्डागांव, अमोल खलखो सुकमा से कोरिया,अनुराग सोनवानी सुकमा से राजनांदगांव, सुनील कुमार सिंह सुकमा से राजनांदगांव, मोहन निषाद सुकमा से बालोद, शशिकांत भारद्वाज सुकमा से बिलासपुर, सलीम खाख सुकमा से बिलासपुर,सुरेन्द्र पामभो सुकमा से बस्तर स्थानांतरित किया गया है