July 18, 2026

Raipur एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत,फंदे से लटका मिला पति,पत्नी व बच्चों के खाने में जहर!

Share

Samna.in छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के संजय नगर मदनी चौक में एक परिवार के पांच…

n7200173521784346441357149b547b1c1e04c75404a5db6e9d1c90361508147279f65756d1b198b12b5b8c
Share

Samna.in छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के संजय नगर मदनी चौक में एक परिवार के पांच सदस्य अपने घर में मृत पाए गए।मृतकों की पहचान साजिद अली (50), उनकी पत्नी राबिया और उनके तीन बच्चों के तौर पर हुई है पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है,मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।फिलहाल,शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

मृत परिवार 8 महीने से वहां किराए पर रह रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि गुरुवार शाम से घर का दरवाजा अंदर से बंद था।शुक्रवार को दिन भर घर का दरवाजा पूरी तरह से बंद था।बंद मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना रात 10 के आसपास पुलिस को दी।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे घर को सील कर दिया। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। एफएसएल की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक मृतकों में साजिद अली (50 वर्ष) का शव फंदे से लटका मिला। वहीं उसकी पत्नी राबिया, पुत्र इरशाद अली (19 वर्ष), पुत्री शाहिदा (17 वर्ष) और इरशाबा बेगम (16 वर्ष) के शव कमरे में मिले, मुंह और नाक से झाग निकला दिखाई दे रहा था। आशंका जताई जा रही है कि बाकी सदस्यों की मौत किसी विषाक्त पदार्थ के सेवन से हुई है।

साजिद अली मौदहापारा में बैटरी रिपेयरिंग का काम करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार पर कुछ कर्ज था, जिसकी वसूली के लिए रिकवरी कर्मी अक्सर वहां आते थे। आर्थिक तंगी के कारण परिवार में आपसी विवाद होने की बात भी सामने आ रही है।

फिलहाल, मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे कोई पारिवारिक विवाद, आर्थिक परेशानी या अन्य कारण तो नहीं था।पुलिस मामले में हर पहलुओं पर जांच कर रही है।