July 22, 2026

सड़क दुर्घटना में खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, स्कॉर्पियो चालक पर गंभीर धाराओं के तहत का मामला दर्ज

IMG-20260722-WA0722
Share

Samna.in.Kharsiya चौकी खरसिया पुलिस ने सड़क दुर्घटना के गंभीर मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो चालक के विरुद्ध अपराधिक मानव वध का प्रयास की श्रेणी का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्रार्थी योगेश गर्ग निवासी टी.आई.टी. कॉलोनी, खरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 जुलाई की शाम उनके बड़े पिता कैलाश गर्ग (73 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल से मंगल बाजार से राठौर चौक की ओर जा रहे थे। राठौर चौक के समीप पीछे से तेज गति एवं लापरवाही से आ रही स्कार्पियो के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन चालक मोटरसाइकिल को लगभग 200 से 250 फीट तक घसीटते हुए ले गया, जिससे कैलाश गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, वर्तमान में गंभीर अवस्था में ईलाजरत हैं ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी स्कार्पियो वाहन चालक भीष्म कुमार यादव (34 वर्ष) निवासी ग्राम उपनी, थाना डभरा, जिला सक्ती को  हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार किया।

पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो  को जब्त किया गया । गौरतलब है कि घटना समय आरोपी वाहन चालक शराब के नशे में थाना जिस पर साक्ष्य एवं विवेचना के आधार पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 MV Act बढाई गई तथा  आरोपी को गिरफ्तार किया तथा प्रकरण में साक्ष्य अनुरूप अपराधिक मानव वध का प्रयास सहित प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश – सड़क पर लापरवाही और तेज रफ्तार किसी की जान छीन सकती है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस कठोर वैधानिक कार्रवाई करेगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और दूसरों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें।”