Oplus_131072
अम्बिकापुर,कटघोरा,सुकमा, उत्तर नारायणपुर व राजनांदगांव में हुई पोस्टिंग
Samna.in छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय ने आदेश जारी कर राज्य शासन द्वारा वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को क्षेत्रीय उप वनमण्डल में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए उप वनमण्डलाधिकारी (SDFO)के पद पर पदस्थ किया है
जारी आदेश के मुताबिक कुनाल मिश्रा को
उप वनमण्डलाधिकारी,अम्बिकापुर वनमंडल,सरगुजा पदस्थ किया गया है
सुश्री मृगजा जालिंदर यादव को उप वनमण्डलाधिकारी, कटघोरा,वनमण्डल कटघोरा पदस्थ किया गया है
परख सारडा को उप वनमण्डलाधिकारी, सुकमा, वनमण्डल सुकमा पदस्थ किया गया है
सुश्री प्रीति यादव उप वनमण्डलाधिकारी, उत्तर नारायणपुर, वनमण्डल नारायणपुर पदस्थ किया गया है
सुश्री यशस्वी मौर्या को उप वनमण्डलाधिकारी, राजनांदगांव राजनांदगांव, वनमण्डल पदस्थ किया गया है
ये सभी प्रशिक्षु भा.व.से. अधिकारियों के प्रशिक्षण पूर्ण होने तक, उप वनमण्डल अम्बिकापुर, कटघोरा, सुकमा, उत्तर नारायणपुर एवं राजनांदगांव में पदस्थ उप वनमण्डलाधिकारी (रा.व.से.) संबंधित वनमण्डल में विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में पदस्थ माने जायेंगे एवं प्रशिक्षण उपरांत संबंधित उप वनमण्डलाधिकारी यथास्थिति उसी उप वनमण्डल में पदस्थ होंगे।



