Raigarh चक्रधरनगर पुलिस ने किया डबल चोरी का खुलासा,महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
Oplus_131072
रायगढ़ पुलिस ने दो दिनों में किया 5 चोरी के मामलों का खुलासा
Samna.in.Raigarh Crime News चक्रधरनगर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश शिव सारथी उर्फ शिवा सारथी भी शामिल है।
आरोपियों ने चोरी से पहले इलाके की रेकी कर वारदात को अंजाम दिया था।पिछले दो दिनों में रायगढ़ पुलिस ने चोरी के पांच मामलों का खुलासा किया है।
सूर्या बिहार में चोरी की घटना
पहली घटना सूर्या बिहार, कौहाकुण्डा स्थित प्रोफेसर सरोज कुमार चंद्रा के मकान की है, जहां घर के पोर्च में खड़ी बच्चे की रेंजर साइकिल चोरी कर ली गई थी।
दीनदयालपुरम कॉलोनी में दूसरी चोरी
दूसरी घटना दीनदयालपुरम कॉलोनी फेस-1 की है, जहां सूने मकान का ताला तोड़कर अलमारी से 70 हजार नकद, सोने का टॉप्स एवं पीतल का छोटा लोटा चोरी कर लिया गया था। सेवती पटेल अपनी सास के निधन के कारण बरमकेला गई थीं। लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला और चोरी का पता चला।
ज्वेलरी बेचने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने दबोचा
थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध महिला एवं पुरुष दिखाई दिए, जिनकी पहचान मुखबिरों की सहायता से शिवा सारथी एवं उसकी पत्नी पिंकी सारथी के रूप में हुई। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक चोरी का सोने का टॉप्स बेचने के लिए शहर की ज्वेलरी दुकानों के चक्कर लगा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर शिवा सारथी को हिरासत में लिया।
पूछताछ में शिवा ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी कुश केरकेट्टा के साथ दिन में सूर्या बिहार से रेंजर साइकिल चोरी की थी। उसी रात पत्नी पिंकी सारथी एवं साथी प्रभात राय उर्फ सोनू बंगाली के साथ दीनदयालपुरम कॉलोनी पहुंचकर सूने मकान का ताला लोहे की रॉड से तोड़ा और अलमारी से नकदी व जेवर चोरी कर लिए। चोरी की रकम का आपस में बंटवारा कर लिया गया तथा शेष राशि शराब एवं अन्य खर्चों में उड़ा दी।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश – रायगढ़ पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। चोरी की प्रत्येक घटना का वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर त्वरित खुलासा कर आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जा रहा है। अपराधियों के लिए जिले में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है। नागरिक भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सिद्धांत येरेवार, पीएसआई मनीषा धुर्वे, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, दिलीप भानु, बालचंद राव, जेनिपा पन्ना तथा आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, चंद्र कुमार बंजारे, जितेंद्र कुर्रे, मिकेतन पटेल एवं विक्रम सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी-
(1) शिव सारथी उर्फ शिवा पिता स्व० सालिक राम सारथी उम्र 20 वर्ष निवासी विनोद पान ठेला के पीछे गली टीवी टॉवर थाना चक्रधर नगर जिला रायगढ़ छ०ग०
(2) प्रभात राय उर्फ सोनू बंगाली पिता शिवाजी राय उम्र 24 वर्ष निवासी पंजरीप्लांट वार्ड नंबर 27 हाल मुकाम टीवी टॉवर छोटे अतरमुड़ा कृष्णा नगर थाना चक्रधर नगर जिला रायगढ़
(3) पिकी सारथी उर्फ पिंकी चौहान उर्फ मनीषा पति शिव सास्थी उम्र 25 वर्ष निवासी विनोद पान ठेला के पीछे गली टीवी टॉवर थाना चक्रधर नगर जिला रायगढ़ छ०ग०
(4) कुश केरकेट्टा पिता दिलीप केरकेट्टा उम्र 28 वर्ष निवासी टीवी टॉवर छोटे अतरमुड़ा कृष्णा नगर थाना चक्रधर नगर जिला रायगढ़
जप्त संपत्ति -63,700 नगद, सोने का टॉप्स, पीतल का लोटा, रेंजर साइकिल, चोरी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, लोहे की रॉड एवं अन्य सामान सहित करीब 2 लाख की मशरूका



