May 14, 2026

रामलीला मैदान व पूरा शहर होगा राममय…12 -13 और 14 अक्टूबर को होगा रामलीला का मंचन…. कोविड गाईडलाईन के अनुसार सार्वजनिक रामलीला समिति मनाएगी दशहरा….

IMG-20211010-WA0230.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-सार्वजनिक रामलीला समिति द्वारा तीन दिवसीय रामलीला का मंचन प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार किया जा रहा है इस खबर के साथ एक ओर जहां रामलीला के कलाकार प्रसन्नचित हैं वहीं रामभक्तो में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है.. सार्वजानिक रामलीला समिति के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष दीपक पांडेय ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का तीन दिवस का मंचन होगा। सप्तमी को कलश यात्रा निकलेगी वहीं दशहरा के दिन कुम्भकरण. मेघनाद और रावण वध और दहन का कार्यक्रम होगा…
कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है-. प्रथम दिवस 12 अक्टूबर को .शंकर पार्वती संवाद, .राम जन्म, .विश्वा मित्र आगमन, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, द्वितीय दिवस -13 अक्टूबर को .सीता स्वयंवर, विवाह, .कैकई मंथरा संवाद, .दशरथ कैकई, .वन गमन, .राम केवट संवाद तृतीय दिवस 14 अक्टूबर को सुंदरी सूर्पनखा, सीता हरण
.बाली वध,लंका दहन,.लक्ष्मण शक्ति दशहरा के दिन .कुंभकर्ण वध, .मेघनाथ वध
.रावण वध एवं दहन होगा
पात्र इस प्रकार है , राम- अनिरुद्ध मिश्रा, लक्ष्मण- आशीष मिश्रा
,दशरथ-संजीव दुबे, हनुमान-अतुल दुबे, मंथरा- कन्हैया यादव
,.मारीच-दक्ष कुमार यादव, .मेघनाथ-अम्बु मिश्रा, .कुंभकर्ण-महेश यादव, .रावण-फ़क़ीर दुबे, केवट-कन्हैया याद, .अहिल्या, सीता-गोपाल शर्मा, विश्वा मित्र-अम्बु मिश्रा, तड़का-महेश यादव, .सुग्रीव-भोलू यादव, सुंदरी सूर्पनखा-संजय शर्मा, .कुरूप सूर्पनखा-नीरज यादव, .बाली- गोलू मिश्रा,खर-दक्ष यादव, .परशुराम-अतुल दुबे रहेंगे… रामलीला मंचन कि तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है..

Letest Posts