June 20, 2025

लखीमपुर खीरी घटना का विरोध… रायगढ़ कांग्रेस ने किया पोस्ट ऑफिस के सामने मौन धारण…

IMG_20211011_173452.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़ :- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से कुचलने की घटना से पूरे देश के किसानों के साथ आम नागरिकों में भी भारी रोष देखा जा रहा है। इसी मुद्दों को लेकर आज रायगढ़ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल शुक्ला शहर के नेतृत्व में स्टेशन चौक स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने कांग्रेस के सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, छात्र संगठन, पिछड़ा वर्ग, सहित सभी कांग्रेसियों ने मौन धारण कर अपना विरोध दर्ज किया। जिसमें प्रमुख मांगों के रूप में:–1...केंद्र की मोदी सरकार के कृषि कानूनों को बंद किया करनें।2..केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने के साथ ही उनके बेटे आशीष मिश्रा के ऊपर 302 की धारा लगाकर तत्काल गिरफ्तारी कर दंडात्मक कार्रवाई करने और संविधान के विरुद्ध असंवैधानिक कृत्यों की उत्तर प्रदेश के योगी सरकार को भी जनहित में तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की।

आज के मौन व्रत में प्रमुख रूप से रायगढ़ की महापौर जानकी काटजू, अनिल शुक्ला जिला अध्यक्ष शहर, विकास शर्मा महामंत्री ग्रामीण, शाखा यादव प्रभारी महामंत्री शहर, मोहम्मद अशरफ खान विधायक प्रतिनिधि, संतोष बहिदार सेवादल जिला अध्यक्ष ग्रामीण, शकील अहमद सेवादल जिला अध्यक्ष शहर, ब्लॉक अध्यक्षद्वय विकास ठेठवार, मदन महंत, दयाराम धुर्वे लखेश्वर मिरी, लक्ष्मी साहू, रत्थु जयसवाल, गौतम महापात्र, विजय टंडन, सत्य प्रकाश शर्मा, भरत तिवारी, रितेश शर्मा, राकेश पांडे, विकास बोहिदार, शारदा सिंह गहलोत, श्रेयांश शर्मा, कमलेश यादव, राजू बोहिदार, रमेश द्वितीय, सतीश मानिकपुरी, मेघनाथ देवांगन, जितेश अग्रवाल, मिर्जा अहमद बेग, सुषमा कुजूर, शेख ताजीम, रमेश कुमार चौहान, पूर्णानंद शर्मा, दादू मालाकार, सोनू पुरोहित, विवेक साहू, सुमित मिरी, वीरू गुप्ता, शैलेश मनहर, जतिराम यादव, संतोष यादव, संतोष कुमार यादव, रोहित महंत, राजेश कछवाहा, शारदा सिंह राजपूत, नरेश जयसवाल, विनोद कपूर, गौरांग अधिकारी, शीला साहू, नरेंद्र जुनेजा, गणेश घोरे, घासीदास महंत सहित अन्य शामिल हुए।उक्ताशय की विज्ञप्ति प्रवक्ता शैलेश मनहर द्वारा जारी किया गया।