June 20, 2025

गरीबों के हिस्से का निवाला डकार रही कांग्रेस सरकार…भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा….

IMG-20211011-WA0241.jpg
Share

जैजैपुर संवाददाता:-गुरु शंकर दिव्या की रिपोर्ट। सामना न्यूज़:-जैजैपुर:- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा की अगुवाई में जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जैजैपुर में एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सरकार को प्रतिमा माह 1 लाख 385 टन अतिरिक्त चावल प्रदान कर रही हैं जिसे प्रदेश की सरकार पात्र गरीब परिवारों तक नहीं पहुंचा कर गरीबों को पेट पर डाका डाल रही है। पिछले वर्ष कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी।चूंकि लॉकडाउन में सभी प्रकार की आर्थिक गतिविधियां बंद हो गईं थीं और प्रवासी श्रमिक अपने घर को लौट रहे थे उन्हें भोजन के लिए परेशानी न हो, इसी उदेश्य से केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत देश के 80 करोड़ जरूरतमंद जनता को मुफ्त राशन देने का ऐलान किया गया। 23 जून को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई है, इस योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त राशन मिलने की अवधि को 5 महीने तक बढ़ा दिया गए हैं। इस योजना के तहत जून 2021 तक राशन कार्डधारी गरीब परिवारों के प्रत्येक सदस्य को मुफ्त 5 किलो राशन दिया जाना था जिसे अब नवंबर 2021 तक दिया जाना है। निर्णय के मुताबिक केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार को प्रतिमाह 1 लाख 385 टन चावल का अतिरिक्त आबंटन दिया, लेकिन प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार की इस योजना के मुताबिक राशन कार्डधारियों को चावल नहीं बांटा इस प्रकार 1500 करोड़ रुपए के चावल घोटाले के विरोध में जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए एवं प्रदेश सरकार की निंदा करते हुए नारेबाजी करने लगे।पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने धरना स्थल पर उपस्थित आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की पहचान ही घोटालों से है। जब केंद्र में रही तो एक के बाद एक घोटाले किए।15 साल बाद जब राज्य में सत्ता में आई तो भी यह पार्टी घोटालों से बाज नहीं आ रही है। कोरोना काल में गरीबों का निवाला छीना जा रहा है। केंद्र सरकार ने नवंबर महीने तक के लिए सभी 80 करोड़ गरीब लोगों को निशुल्क अनाज उपलब्ध कराया है। केंद्र सरकार गरीब राशन कार्डधारियों में शामिल प्रति व्यक्ति को 5 किलो मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार सिर्फ 4 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवार को ही चावल प्रदान कर अतिरिक्त चावल का गबन कर रही है जबकि जारी गाइडलाइन के अनुसार परिवार में जितने भी सदस्य शामिल है प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो मुक्त चावल दिया जाना है। इस तरह से जरूरतमंदों को मुफ्त चावल देने की योजना को पलीता लगाते हुए पंद्रह सौ करोड़ रुपए का चावल घोटाला राज्य सरकार द्वारा किया गया है।वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष ने राशन कार्डधारी हितग्राहियों से इस विषय पर चर्चा कर लोगों की समस्याओं को जाना।

कार्यक्रम के दौरान डॉ कैलाश साहू, कृष्णा कान्त चन्द्रा, जिलाध्यक्ष जिला जांजगीर चाम्पा भाजपा, गगन जयपुरिया , सोनसाय देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत जैजैपुर, गोपी ठाकुर श्रीमती मोहनमती साहू, सुखदेव खूंटे , बबलू मैत्री छपोरा , घसियाराम यादव, परमानंद पटेल हसौद , चेतन महंत दावेन्द्र चन्द्रा पूर्व मण्डल अध्यक्ष जैजैपुर, नरेन्द्र प्रजापति पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत जैजैपुर, कीर्तन चन्द्रा, तेजराम रत्नाकर, छोटेलाल भारद्वाज व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।