May 14, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़:– महिला का शव मिलने से फैली सनसनी….गोरखा क्षेत्र की घटना…पुलिस जुटी जांच में..

IMG_20210909_122232.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़ के कोतरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर से लगे वार्ड क्र.43 गोरखा में एक महिला उम्र लगभग 50 वर्ष की हत्या होने की जानकारी सामने आ रही है  जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।मिली जानकारी के अनुसार महिला पिछले15 वर्षों से अपने पति व तीन बच्चों(एक बेटी व दो बेटों)के साथ गोरखा में निवासरत थी।जिस वक्त यह वारदात हुई महिला घर पर अकेली थी महिला के पति बेटे के साथ नेपाल गए हुए हैं और बेटी चंद्रपुर माता के दर्शन करने गई थी अन्य एक बेटे के ड्यूटी से घर लौटने के बाद इस घटना की जानकारी लोगों को मिली।
महिला के शरीर पर गम्भीर चोट के निशान पाए जाने की जानकारी सामने आ रही है।बहरहाल घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Letest Posts