October 1, 2026

Raigarh- ओडिशा से बरामद हुई लापता नाबालिग,आरोपी युवक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

IMG-20260930-WA1107
Share

Samna.in.Raigarh Crime News अभियान संवेदना के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने लापता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को ओडिशा के हिमगीर से दस्तयाब कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपित युवक मनीष सिदार उर्फ साहिल को गिरफ्तार कर दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

31 अगस्त2026 को थाना चक्रधरनगर में महिला ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री के 13 अगस्त की शाम बिना बताए घर से चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

विवेचना के दौरान संदेही मनीष सिदार उर्फ साहिल के साथ बालिका के हिमगीर, ओडिशा में होने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा हिमगीर में दबिश दी गई, लेकिन आरोपी और बालिका मोबाइल बंद कर मकान बदलकर फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी करते हुए हिमगीर, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा स्थित एक किराये के मकान से बालिका को दस्तयाब कर रायगढ़ लाया गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया था।

फरार आरोपी साहिल सिदार उर्फ मनीष से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह बालिका को विगत चार वर्षों से जानता था तथा दोनों के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से सामान्य बातचीत होती थी। आरोपी के अनुसार, दिनांक 14 अगस्त को उसने अपना मोबाइल फोन दोस्त के पास गिरवी रखकर 6,000 रुपये लिए और अपनी एक्टिवा स्कूटी से बालिका को अपने परिचित के घर हिमगीर लेकर गया, जहां वह उसके साथ रहने लगा। पुलिस की दबिश के बाद आरोपी ने दूसरे स्थान पर किराये का मकान लेकर रहना शुरू कर दिया था।

चक्रधरनगर पुलिस एवं ओडिशा पुलिस की टीम द्वारा तलाश किए जाने पर आरोपी अपनी स्कूटी छोड़कर मौके से फरार हो गया था। आरोपी साहिल सिदार उर्फ मनीष पिता उदल सिदार, उम्र 19 वर्ष, निवासी चक्रधरनगर, के विरुद्ध अपराध में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।