March 6, 2026

छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल का आरएसएस को लेकर विवादित बयान..नक्सलियों की तुलना आरएसएस से की…

IMG_20211013_183213.jpg
Share

सामना न्यूज़:-छत्तीसगढ़:–छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को एक विवादित बयान दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के नक्सलियों की तुलना आरएसएस से की। अब इस बयान के बाद सियासत गरमा गई। सियासी तवे पर बयानों की रोटी को फुलाने का काम छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने किया। उनके मुताबिक जिस तरह से छत्तीसगढ़ के नक्सली—आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से संचालित किए जाते हैं ठीक वैसे ही संघियों का संचालन नागपुर से होता है।(आरएसएस का मुख्यालय नागपुर में है)।मुख्यमंत्री ने कहा:- छत्तीसगढ़ में आरएसएस के लोगों का 15 साल तक (भारतीय जनता पार्टी के शासन में) कोई काम नहीं हुआ। वे बंधुआ मजदूर की तरह काम करते रहे, आज इनकी नहीं चलती है। सभी नागपुर से संचालित होते हैं।”