May 14, 2026

सब्ज़ियों के दामों में लगी आग..आम आदमी हलाकान..…फिर बिगड़ा रसोई का बजट…

IMG_20211014_181038.jpg
Share

सामना न्यूज़:–रायगढ़:-त्योहारी सीज़न शुरू होते ही आम आदमी की रसोई का ज़ायका बिगड़ गया है। हालात यह हो गए है कि दस दिनों के अंदर ही 30 से 35 रुपये किलो तक बिक रहा टमाटर अब 70 रुपये किलो पार हो गया है तो वहीं गोभी के दाम भी 70 रुपये किलो पार हो चुके हैं जिससे आम इंसान की रसोई का बजट गया है।इस संबंध में सब्ज़ी विक्रेताओं का कहना है कि इन दिनों बाहरी आवक बेहद कम हो गई है और स्थानीय आवक तो नहीं के बराबर हो रही है।इसके अलावा डीजल के दाम बढ़ने मालभाड़े में बढोत्तरीऔर शहर में चलने वाले भंडारे कार्यक्रम के दौरान सब्जियों की मांग में बढ़ोतरी हुई है इन सभी कारणों से सब्जियों की कीमतों में वृद्धि हुई है।दरअसल पिछले दिनों आए चक्रवाती तूफान का असर सब्जियों की फसलों पर पड़ा है जिससे सब्ज़ियां पूरी तरह से खराब हो गई । इसका असर ही सब्जियों की आवक पर पड़ा है। अब कुछ सब्ज़ियां को खरीदना कम या खाना ही छोड़ दें मगर…टमाटर के बिना सब्ज़ी का भला स्वाद ही कहां..?अब इस 80 रुपये किलो पहुंच चुके टमाटर को खरीदा जाए…? या…सब्ज़ियों में टमाटर सोच समझ कर डाला जाए ..ये…एक साधारण परिवार के लिए तो चिंता का विषय है ही…साथ ही निम्न वर्ग के लिए तो ये फ़िलहाल पहुंच से दूर ही हो गया है।

Letest Posts