May 14, 2026

पत्थलगांव हादसे का फ़रार आरोपी चढ़ा सिंगरौली पुलिस के हत्थे….छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंपा गया…

IMG_20210814_143505.jpg
Share

सामना न्यूज़:-पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान भीड़ पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में फरार हुए मास्टरमाइंड कृष्ण कुमार वैश्य निवासी सिंगरौली को लोकेशन के आधार पर छापामार कार्रवाई कर सिंगरौली पुलिस ने गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व में कर ली गई थी। अन्य की तलाश में लगातार अलग-अलग छह पुलिस टीम कृष्ण कुमार की तलाश में जुटी हुई थी।

आरोपी के ख़िलाफ़ पहले भी है मामला दर्ज़:–मिली जानकारी के अनुसार सिंगरौली ज़िले के बैढ़न थाना में कृष्ण कुमार के विरुद्ध जून 2020 में एनडीपीएस का मामला पंजीबद्ध है। साथ ही मोरवा थाने में भी एक अन्य अपराध पंजीबद्ध बताया जा रहा है। दोनों मामले में  कृष्ण कुमार जमानत पर बाहर था उसे छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की घटना को लेकर विस्तार किया गया है।

Letest Posts