कवर्धा हिंसा मामले में फ़रार दो लोगों की हुई गिरफ़्तारी… शादी हॉल में छिपे थे दोनों…परिजनों ने वापस लाने कलेक्टर व एसपी से किया था संपर्क…

सामना न्यूज़:-कवर्धा में हुए दो पक्षों में विवाद मामले में फरार दुर्गेश देवांगन व प्रहलाद साहू को रायपुर के माना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।कवर्धा पुलिस ने दुर्गेश को फरार घोषित किया था। दोनों शादी हॉल में छिपकर रह रहे थे।
ग़ौरतलब है कि दुर्गेश देवांगन वही व्यक्ति है, जिसकी दूसरे पक्ष के भीड़ ने पिटाई की थी और जिसके बाद से दुर्गेश फरार था। परिजनों ने दुर्गेश को वापस लाने के लिए एसपी व कलेक्टर से संपर्क किया था।
दुर्गेश के परिजनों से मुलाकात करने उसके घर पहुंचे थे पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह:–बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कवर्धा दौरे के दौरान दुर्गेश के परिजनों से मुलाकात की थी। इस दौरान दुर्गेश की माँ कहा था कि:–घटना के बाद पुलिस वाले गाड़ी में बैठाकर ले गए थे, तब से बेटा गायब है। मेरा एक ही बेटा है। आप पर भरोसा है, कहीं से ढूंढ कर ला दीजिए। इस पर रमन ने कहा था कि:– आप अकेला महसूस न करें, हम साथ हैं। जहां तक हो सके कानूनी लड़ाई में मदद करेंगे। दुर्गेश की गिरफ्तारी के बाद अब तक किसी भी नेता की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
